Home > Crime > झारखंड: रोजगार दिलाने के लिए बुलाए युवक ने की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड: रोजगार दिलाने के लिए बुलाए युवक ने की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गणेश नगर में (Bagbera Rape) सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने रोजगार के लिए अपने रिश्ते के भाई को बिहार के भोजपुर से बुलाकर घर में पनाह दी। लेकिन इस भरोसे का गला घोटते हुए आरोपी ने उसी की ढाई साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म (Bagbera Rape) किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मारूती नंदन परिवार के घर में तब अकेला था जब सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। घर लौटने पर बच्ची ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसे भी पढ़ें – गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत पर पटना से निकलेगी जागृति यात्रा, सितंबर के पहले सप्ताह में पहुंचेगी जमशेदपुर

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है और जल्द ही उसका कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी बिहार के भोजपुर जिला के पियारो थाना क्षेत्र के बैशडीह गांव का रहने वाला है और तीन महीने पहले जमशेदपुर रोजगार की तलाश में आया था। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply