Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग

जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग

Jamshedpur : अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय पहुंचा (Jamshedpur Advocate News)। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव नियुक्त सदस्य मनोज कुमार और ललित यादव से मुलाकात कर अधिवक्ता कल्याण कोष समिति से संबंधित मामलों पर चर्चा (Jamshedpur Advocate News) की।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ताओं के मेडिकल इंश्योरेंस, नए अधिवक्ताओं को मिलने वाली स्टाइपेंड राशि, दिवंगत अधिवक्ताओं के कोष की राशि और पेंशन की राशि जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग रखी।

इस दौरान मनोज कुमार ने बताया कि पूरे झारखंड राज्य में अब तक लगभग 18,000 अधिवक्ता ट्रस्टी कमेटी के सदस्य बने हैं, जबकि इनमें से केवल लगभग 4,900 अधिवक्ताओं ने ऑनलाइन अपना फॉर्म भरा है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से जल्द से जल्द ऑनलाइन नामांकन कराने का अनुरोध किया, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड उच्च न्यायालय के सम्मानित अधिवक्ता राहुल साबू के साथ झारखंड उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता रोहित्षय रॉय से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। महाधिवक्ता ने प्रतिनिधिमंडल को अपना आशीर्वचन देते हुए अधिवक्ताओं के कल्याण से जुड़ी सभी राशि जल्द आवंटित कराने में सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, नवीन प्रकाश, अक्षय कुमार झा, संजीव कुमार झा, अमित कुमार और केशव कुमार सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

Read also – जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश

Leave a Reply