Home > Crime > गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Jamshedpur (Jharkhand) : पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुए दंपती हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पंजाब पुलिस ने जमशेदपुर में छापेमारी (Panjab Police Jamshedpur Raid) की। मंगलवार को सिदगोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से पंजाब पुलिस की टीम ने शहर के कई संभावित ठिकानों को खंगाला। हालांकि, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

पुलिस के निशाने पर टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे और उनके भतीजे हरजोत सिंह (Panjab Police Jamshedpur Raid) हैं। दोनों की तलाश में टीम ने सिदगोड़ा क्षेत्र के सुखिया रोड, 10 नंबर बस्ती स्थित आवास नंबर-4, आकाशदीप प्लाजा के पीछे विजयनगर स्थित मेडिकल दुकान समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी।

संपत्ति विवाद में दंपती की हत्या का आरोप

मामला 12 मई 2026 का है। गुरदासपुर जिले के काहनूवान थाना क्षेत्र के नैणेकोट गांव में अजायब सिंह और उनकी पत्नी कमल कौर की हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि परिवार के तीन भाइयों के बीच पैतृक जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बाद दंपती की हत्या की घटना सामने आई।

हत्याकांड के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तरसेम सिंह, अमरजीत सिंह उर्फ अम्बे, हरजोत सिंह तथा मनप्रीत कौर को नामजद आरोपी बनाया। जांच के दौरान पंजाब पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ अम्बे और मनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 जमशेदपुर में होने की सूचना पर पहुंची टीम

पुलिस के अनुसार, तरसेम सिंह और हरजोत सिंह गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे हैं। दोनों के जमशेदपुर में होने की सूचना मिलने के बाद पंजाब पुलिस की टीम शहर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

टीम आरोपियों के संपर्क में रहने वाले लोगों और उनके संभावित ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और उनकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें – दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

You may also like
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply