Home > Crime > Jamsheddpur Crime: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड जनता पथ से एक किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Jamsheddpur Crime: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड जनता पथ से एक किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड जनता पथ की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजन के आवेदन पर आदर्श ओझा नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उलीडीह इलाके में बिजली चोरी करने वाले 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
उलीडीह इलाके में बिजली विभाग के शेखर गुप्ता ने छापामारी की। इस छापामारी में बृजेश दुबे, अविनाश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश शर्मा, गोविंद राय, सुनील गोराई, छूटु लाल गोराई, नेपाल कर, शशि रंजन, प्रभा, प्रशांत साहू और आकाश कुमार के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। इन सभी के खिलाफ उलीडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गोलमुरी में गढाबासा के व्यक्ति को दी जान से मारने की धमकी
गोलमुरी थाना क्षेत्र के गढाबासा के रहने वाले कुछ लोगों ने एक महिला अनीता अग्रवाल को जान से मारने की धमकी दी है। अनीता अग्रवाल के आवेदन पर पुलिस ने भोलाराम, उमाकांत जायसवाल उर्फ बिट्टू और हुकुमचंद जायसवाल उर्फ़ चिंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इसी मामले में विपक्षी उमाकांत जायसवाल के आवेदन पर पुलिस ने मनोज अग्रवाल और उनकी पत्नी अनीता अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इन दोनों पर आरोप है कि गाली गलौज करते हुए मारपीट की।
कोवाली में ईंट पत्थर से मार कर व्यक्ति को किया जख्मी
कोवाली थाना क्षेत्र के जुड़ी पहाड़ी के रहने वाले व्यक्ति को मारपीट कर कुछ लोगों ने जख्मी कर दिया है। इस मामले में लालटू गोप के आवेदन पर नरेश गोप, कमल गोप और दया निधि गोप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी भी जुड़ी पहाड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस रविवार को मामले की जांच में जुट गई है।
आजाद नगर में बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
आजाद नगर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के मोहम्मद शाहनवाज अंसारी ने छापामारी की। इस छापामारी में करीम सिटी कॉलेज के पास के रहने वाले जावेद अख्तर, ज़ाकिर नगर के कपाली रोड नंबर 1 रहने वाले हसीबुल रहमान, ज़ाकिर नगर अल अमीन अपार्टमेंट के रहने वाले साजिद के अलावा जाकिर नगर रोड नंबर एक की रशीदा खातून, सैयद साबिर, नैयर और तौसीफ बिजली चोरी में पकड़े गए। इन सब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बिरसानगर में 6 बिजली चोरों पर प्राथमिकी
बिरसानगर में बिजली विभाग के प्रदीप कुमार दास ने छापामारी की। छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में प्रदीप कुमार दास के आवेदन पर विजय गार्डन के गेट नंबर 2 के पास रहने वाले राणा प्रताप सिंह, विकास गोप, हरि मंदिर रोड के पास रहने वाले सुशील कुमार सरकार, नाथू गोप, बिरसानगर जोन नंबर दो के रहने वाले फलारी गोप और बिरसानगर जोन नंबर तीन के रहने वाले उज्जवल विश्वास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply