Home > Jamshedpur > Jamshedpur: सांसद महारत्न अवार्ड से नवाजे गए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, 17 फरवरी को मिलेगा अवार्ड

Jamshedpur: सांसद महारत्न अवार्ड से नवाजे गए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, 17 फरवरी को मिलेगा अवार्ड

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को महारत्न अवार्ड से नवाजा गया है। महारत्न अवार्ड का ऐलान रविवार को सांसद महारत्न अवार्ड कमेटी ने किया। सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा केरल के आरएसपी के सांसद एनके प्रेमचंदन, पश्चिम बंगाल के कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी और महाराष्ट्र के बीजेपी के सांसद डॉक्टर हीना विजय कुमार को यह अवार्ड दिया जाएगा। 17 फरवरी को दिल्ली में आयोजित एक विशाल समारोह में इन सभी सांसदों को महारत्न अवार्ड मिलेगा। इस साल महाराष्ट्र के एनसीपी के सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना के सांसद श्रीरंग अप्पा बार्ने, ओडिशा के बीजू जनता दल के सांसद भारत्रुहरी महताब को संसद उत्कृष्ट महारत्न अवार्ड मिला है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के भाजपा के सांसद सुधीर गुप्ता, महाराष्ट्र के शिवसेना के सांसद एकनाथ शिंदे, पश्चिम बंगाल के भाजपा के सांसद सुकांता मजूमदार, अंडमान निकोबार के कांग्रेस के सांसद कुलदीप राय शर्मा और महाराष्ट्र के एनसीपी के सांसद डॉक्टर अमोल राम सिंह कोल्हे को सांसद रत्न अवार्ड मिला है।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply