Jamshedpur (Jharkhand) : ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैयद अली खामेनाई की हत्या की खबर के बाद जमशेदपुर में गुस्सा खुलकर सड़कों पर दिखा। रविवार शाम करीब 7:30 बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ कड़ा विरोध जताया।

Iran America War
कैंडल मार्च का आयोजन शहर के अलग-अलग इलाकों से किया गया। मानगो चौक से ऐनी हुसैन और तहज़ीब रिज़वी के नेतृत्व में महिलाओं का समूह निकला, जबकि शास्त्री नगर से रईस रिज़वी छब्बन और मून रिज़वी के नेतृत्व में दूसरा कैंडल मार्च शुरू हुआ। दोनों जुलूस साकची गोलचक्कर पहुंचकर एकजुट हुए, जहां विरोध प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर नारेबाजी की और इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुला उल्लंघन बताया। लोगों का कहना था कि ईरान पर हमला कर अमेरिका और इज़रायल ने पूरी दुनिया की शांति को खतरे में डाल दिया है।

Iran America War
मस्जिद उम्मे खलील के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आयतुल्लाह खामेनाई की शहादत से ईरान कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा, “यह संघर्ष इंसाफ और जुल्म के खिलाफ है। इंशाल्लाह ईरान कामयाब होगा और फिलिस्तीन को आज़ादी मिलेगी।”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रईस रिज़वी छब्बन ने कहा कि अब दुनिया को अमेरिका की दादागीरी के खिलाफ एकजुट होना होगा और इस ज़ुल्म का हर स्तर पर जवाब दिया जाएगा।

Iran America War
धतकीडीह के महताब हुसैन ने कहा कि अब वह दिन आ गया है जब अमेरिका की दादागीरी खत्म हो जाएगी। अब शैतान भी आ जाए तो फिलिस्तीन को आजाद होने से नहीं रोक पाएगा।

Iran America War
प्रदर्शन में शामिल ऐनी हुसैन ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन अमेरिका और इज़रायल जानबूझकर गलत प्रचार कर हमले कर रहे हैं।

Iran America Tension
यह कैंडल मार्च हुसैनी मिशन के बैनर तले मोमनीन जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुनीर हसन, कमर हैदर, राशिद रिज़वी, इनाम अब्बास, बाबर खान, आशकार हैदर, महताब हुसैन, अफसर हुसैन चिंटू, हसन, हसनैन, रियाज खान, अबरार हुसैन, अब्बास हुसैन, ऐनी हुसैन, मून रिज़वी, नशी रिज़वी, तहज़ीब रिज़वी, इंशा रिज़वी और बहार फातिमा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें –आयतुल्लाह अली खामेनई के निधन पर बाबर खान का शोक बयान, उम्मत-ए-इस्लाम के लिए गम का दिन




