Jamshedpur (Jharkhand) : संस्थापक दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे एन चंद्रशेखरन ने वैश्विक हालात और टाटा समूह की रणनीति पर (Jamshedpur Tata Steel) महत्वपूर्ण बातें साझा कीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान समेत खाड़ी देशों में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच समूह के लिए कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने स्पष्ट (Jamshedpur Tata Steel) कहा कि “हमारे लिए कर्मचारी पहले नंबर पर हैं, व्यापार दूसरे नंबर पर।” चाहे एयर इंडिया हो, होटल चेन हो या समूह की अन्य कंपनियां—सभी स्थानों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
चंद्रशेखरन ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता का असर व्यापार पर पड़ सकता है, लेकिन सप्लाई चेन पर दीर्घकालिक प्रभाव की संभावना कम है। लाइम स्टोन की प्रोक्योरमेंट जारी है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कंपनी ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाएं बनाती है।

Jamshedpur Tata Steel
पांच वर्षों में 15 लाख तक पहुंचेंगे कर्मचारी
चेयरमैन ने बताया कि अगले पांच वर्षों में टाटा समूह के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 15 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। पांच वर्ष पहले यह संख्या 7.5 लाख थी, जो अब बढ़कर 11 लाख से अधिक हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि समूह स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दे रहा है और इसमें निवेश बढ़ाया जाएगा। कर्मचारियों के बीच विविधता बनाए रखना भी प्राथमिकता है। “हमें सिर्फ इंजीनियर नहीं, बल्कि अलग-अलग योग्यता वाले लोग चाहिए,” उन्होंने कहा।
तकनीकी विस्तार और 11000 करोड़ का निवेश
टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा स्टील समेत समूह की कई कंपनियों का तकनीकी विस्तार जारी है। कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में भी काम तेज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड में 11000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की गई है और इस दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जमशेदपुर संस्थापक स्थल होने के कारण समूह की सोच यहां को लेकर विशेष है।
एआई से बढ़ेंगी संभावनाएं, टीसीएस को मिलेगा लाभ
एआई के कारण रोजगार संकट की आशंकाओं पर उन्होंने कहा कि नई तकनीकें हमेशा नई संभावनाएं लेकर आती हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी कंपनियों के लिए एआई नए अवसर पैदा करेगा। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और टाटा पावर जैसी कंपनियों में एआई के प्रयोग में टीसीएस अहम भूमिका निभा सकता है।
संस्थापक दिवस पर जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि
मंगलवार 3 मार्च को टाटा समूह और जमशेदपुर के संस्थापक जमशेदजी टाटा की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। टाटा स्टील प्लांट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में नोएल टाटा अपनी पत्नी अलू मिस्त्री और दोनों बेटियों के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर टीवी नरेंद्रन और कौशिक चटर्जी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।इसे भी पढ़ें-पश्चिम एशिया में जंग की आग तेज: 27 साल बाद कुवैत में गिराए गए 3 अमेरिकी F-15 विमान, सऊदी आरामको पर ड्रोन हमला
सभी ने संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद अतिथि बिष्टुपुर गोलचक्कर स्थित पोस्टल पार्क पहुंचे, जहां भी माल्यार्पण किया गया। समारोह के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।इस वर्ष समारोह “वन टाटा स्टील, वन विजन” थीम के तहत आयोजित किया गया। जमशेदपुर में संस्थापक दिवस पर एन चंद्रशेखरन का बयान, युद्ध हालात में सुरक्षा प्राथमिकता, 11000 करोड़ निवेश और एआई पर बड़ा संदेश।




