Jamshedpur (Jharkhand) : जुगसलाई थाना क्षेत्र में टाटा पिगमेंट गेट के पास मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसे (Jugsalai Accident) में दो लोग घायल हो गए। घटना में एक टाटा 407 मिनी ट्रक ने पीछे से टाटा एस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टाटा एस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर (Jugsalai Accident) पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
टाटा एस के चालक परीक्षित दास ने बताया कि वह टाटा स्टील यूआईएसएल में कार्यरत हैं और बिष्टुपुर से जुगसलाई की ओर जा रहे थे। वाहन सामान्य गति में था, तभी पीछे से तेज रफ्तार टाटा 407 ने टक्कर मार दी। हादसे में टाटा एस के खलासी की गर्दन में चोट आई, जबकि चालक के हाथ में चोट लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें – झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव : किसी ने नहीं लिया नाम वापस, 100 प्रत्याशी मैदान में, चुने जाएंगे 25 सदस्य
सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने टाटा 407 को जब्त कर उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि टाटा एस के डिवाइडर पर चढ़ जाने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई थी, जिससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने जाम हटवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टाटा 407 का चालक नशे में था, जिसकी जांच की जा रही है। यह हादसा जमशेदपुर के जुगसलाई इलाके में हुआ।




