Trissur : केरल के त्रिशूर जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग और धमाके में 13 लोगों की जान (Kerala Cracker Fire) चली गई, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वडक्कनचेरी नगर पालिका क्षेत्र के थलप्पिल्ली तालुक के मुंडाथिकोड गांव में हुआ, जहां उस वक्त करीब 40 मजदूर काम (Kerala Cracker Fire) कर रहे थे।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद मौके से 10 शव बरामद किए गए, जबकि अन्य घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। Kerala State Disaster Management Authority के अनुसार, घटनास्थल से 13 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया, जिनमें से 5 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें क्रिटिकल केयर में रखा गया है। बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है, जबकि करीब 17 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई दी। दमकल विभाग और बचाव दल लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
इस दुखद घटना पर prime minister Narendra Modi ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही Virudhunagar (तमिलनाडु) में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसे सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसका असर देशभर में, खासकर औद्योगिक क्षेत्रों जैसे झारखंड में भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।


