Jamshedpur : टाटा टिनप्लेट अस्पताल परिसर में एक मजदूर की मौत के बाद कथित तौर पर हुए हंगामे को लेकर झारखंड आंदोलनकारी बाबर खान ने चिंता (Jamshedpur Tinplate Accident) जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कानून के अनुसार कार्रवाई (Jamshedpur Tinplate Accident) करने की मांग की है।
बाबर खान ने कहा कि अस्पताल एक संवेदनशील स्थान है, जहां मरीजों का इलाज चल रहा होता है। ऐसे में अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज या सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करना गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि मजदूर की मौत बेहद दुखद है। यदि मौत के मामले में ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कोई शिकायत या लापरवाही का आरोप है, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच में जिम्मेदारी सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए।
बाबर खान ने कहा कि यदि जांच में अस्पताल परिसर में हंगामा, सुरक्षा कर्मियों से विवाद, सुरक्षा कार्यालय में प्रवेश के लिए गेट फांदने या गाली-गलौज की बात सही पाई जाती है, तो ऐसे कृत्य को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
उन्होंने प्रशासन से अस्पताल परिसर और सुरक्षा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की।
बाबर खान ने कहा कि विरोध दर्ज कराना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन विरोध शांतिपूर्ण और कानून के दायरे में होना चाहिए। मजदूर की मौत के मामले में भी यदि लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई होनी चाहिए। न्याय सभी पक्षों के लिए समान होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 इंस्पेक्टर और दारोगा बदले




