Home > Crime > पोटका में तेज रफ्तार कार का कहर, टाटा मैजिक और दो बाइकों को मारी टक्कर; 1 की मौत, 11 घायल

पोटका में तेज रफ्तार कार का कहर, टाटा मैजिक और दो बाइकों को मारी टक्कर; 1 की मौत, 11 घायल

झाड़ग्राम से रायरंगपुर जा रहा परिवार शादी में शामिल होने निकला था, जुड़ी रेलवे फाटक के पास अनियंत्रित कार से बड़ा हादसा

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के पास जुड़ी रेलवे फाटक के समीप मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा (Potka Accident) हो गया। झाड़ग्राम से ओडिशा के रायरंगपुर जा रही एक तेज रफ्तार कार (Potka Accident) अचानक अनियंत्रित हो गई और पहले रेलवे फाटक के बंपर से टकराई।

टक्कर के बाद कार और भी बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे टाटा मैजिक यात्री वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इसके साथ ही दो बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टाटा मैजिक और बाइक सवार कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घायलों को तत्काल पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला समेत तीन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – केरल में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 13 की मौत, कई घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि सभी लोग एक ही परिवार के थे और शादी समारोह में शामिल होने रायरंगपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply