Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ (Birsanagar Theft) कर दिया। घटना बिरसानगर के हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर की है।
पीड़ित सुरेश गोप ने बताया कि 3 मई को उनकी बेटी की शादी होने वाली है। इसी को लेकर उन्होंने 70 हजार रुपए नकद और जेवरात तैयार कर रखे थे। लेकिन चोरों ने घर में घुसकर सारी जमा पूंजी चोरी (Birsanagar Theft) कर ली।
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के अलग-अलग कमरों में परिवार के सदस्य सो रहे थे। जिस कमरे में अलमारी रखी हुई थी, उसी कमरे में उनके मामा का बेटा भी सोया हुआ था। इसके बावजूद किसी को भनक तक नहीं लगी।
स्प्रे छिड़ककर की गई वारदात
पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरों ने घर में कोई नशीला स्प्रे छिड़क दिया था, जिससे किसी की नींद नहीं खुली। इसके बाद चोरों ने आराम से अलमारी का ताला तोड़ा, अंदर रखी चाबी निकाली और अलमारी खोलकर जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में सोने के कान के सेट, चार जोड़ी पायल और चांदी के तीन सेट शामिल हैं।
Birsanagar Theft: जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान हो सके। साथ ही इलाके में मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – धमकी के साये में बातचीत नहीं: ईरान बोला—‘जंग के मैदान में नए पत्ते खोलेंगे’
Birsanagar Theft: शहर में बढ़ता अपराध बना चिंता का विषय
गौरतलब है कि इन दिनों जमशेदपुर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरी, लूट, हमले और हत्या जैसे मामलों में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।




