Home > Crime > कपाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले मानगो के आजाद नगर से एक व इस्लाम नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 4 मोबाइल ज़ब्त

कपाली पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले मानगो के आजाद नगर से एक व इस्लाम नगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 4 मोबाइल ज़ब्त

जमशेदपुर : कपाली पुलिस ने मोबाइल की चोरी करने वाले दो आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि 21 जुलाई को इस्लाम नगर के रहने वाले शाहिद अब्बास के घर से दो मोबाइल चोरी हो गया था। इसकी एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने पता लगाया तो पता चला कि मोबाइल चोरी में आजाद नगर थाना क्षेत्र के आजाद नगर का रहने वाला आरोपी अबू बकर शामिल है। उसके बाद पुलिस ने आजाद नगर में छापामारी कर अबू बकर को गिरफ्तार किया। अबू बकर ने बताया कि उसने इस्लाम नगर के रहने वाले शेख शोएब के साथ घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने शेख शोएब को भी गिरफ्तार किया। इन दोनों के पास से चार मोबाइल जब्त किया गया है। दोनों को लिखा पढ़ी कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें – मानगो के जवाहर नगर का युवक काम करने कपाली के युवकों के साथ गया था इंदौर, रहस्यमय परिस्थितियों में गायब

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत