Home > Jamshedpur > डुमरी विधानसभा उपचुनाव बना इंडिया गठबंधन की नाक का सवाल, बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर के नेताओं ने डुमरी में डाला डेरा

डुमरी विधानसभा उपचुनाव बना इंडिया गठबंधन की नाक का सवाल, बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर के नेताओं ने डुमरी में डाला डेरा

जमशेदपुर : डुमरी विधानसभा का उपचुनाव का माहौल अब गर्माने लगा है। इंडिया गठबंधन से झामुमो की बेबी देवी चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में इंडिया महागठबंधन और एनडीए महागठबंधन पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गया है। इंडिया महागठबंधन की तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रचार की कमान संभाली है तो एनडीए गठबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये उपचुनाव लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है। उपचुनाव की जीत लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टियों की जीत की दिशा तय करेगी।
स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने बूथ मैनेजमेंट पर किया मंथन
जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बुधवार को नावाडीह पहुंचे। नावाडीह में उन्होंने डुमरी विधानसभा उपचुनाव की इंडिया महागठबंधन की उम्मीदवार बेबी देवी से मुलाकात की। बेबी देवी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से हैं और पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बेबी देवी से मिलकर जीत की रणनीति तैयार की। स्वास्थ्य मंत्री ने बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया और बूथ प्रभारी के साथ बैठक कर उन्हें जीत के टिप्स दिए। इसके पहले स्वास्थ्य मंत्री बोकारो पहुंचे और वहां कांग्रेस नेत्री श्वेता सिंह, झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता से बैठक कर जीत की रणनीति तैयार की। यही नहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने डुमरी के व्यावसायिक वर्ग से मिलकर इंडिया महागठबंधन के लिए वोट मांगा। गौरतलब है कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र में पांच सितंबर को मतदान होगा। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी से कहा कि बेबी देवी को जिताकर पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दें।
एनडीए गठबंधन भी लगा रहा एड़ी चोटी का जोर
एनडीए गठबंधन से यशोदा देवी चुनाव मैदान में हैं। यशोदा देवी आजसू पार्टी की उम्मीदवार हैं। इसलिए आजसू पार्टी के रामचंद्र सहिस और पार्टी सुप्रीमो सुरेश महतो डुमरी में डेरा डाले हुए हैं। भाजपाई भी डटे हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास डुमरी इलाके में सभाएं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने डुमरी उपचुनाव में एनडीए की प्रत्याशी आजसू नेत्री यशोदा देवी के पक्ष में की सभा, हेमंत सरकार को कहा कमीशन सरकार

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी