Home > Crime > जिओ फाइबर कंपनी कर्मी की टीएमएच में इलाज के दौरान हुई मौत, एनएच 33 पर काम के दौरान गिर गया था खंभे से, हंगामा+ वीडियो

जिओ फाइबर कंपनी कर्मी की टीएमएच में इलाज के दौरान हुई मौत, एनएच 33 पर काम के दौरान गिर गया था खंभे से, हंगामा+ वीडियो

जमशेदपुर : जिओ फाइबर कर्मी शंकोसाई रोड नंबर एक निवासी गुलशन बोपाई की टाटा मेन हॉस्पिटल में मौत हो गई है। गुलशन बोपाई जिओ फाइबर का काम करते वक्त एनएच 33 पर स्मार्ट बाजार के पास खंभे से गिर गया था। उसे गंभीर चोट लगी थी। इलाज के लिए उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। जिओ कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में टीएमएच में हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि अगर उन्हें कंपनी मुआवजा नहीं देती तो वह कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे और कार्यालय का गेट जाम करेंगे। परिजनों का आरोप है कि बिना सेफ्टी बेल्ट और सुरक्षा का सामान दिए गुलशन बोपाई को खंभे पर चढ़ाकर काम लिया जा रहा था। यही नहीं कर्मचारी का पीएफ और ईएसआईसी भी नहीं जमा कराया जा रहा था। गुलशन बोपाई के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। अब गुलशन बोपाई के निधन के बाद उसकी बूढ़ी मां का गुजर बसर कैसे होगा। यह बड़ा सवाल है। नियमानुसार काम के दौरान गुलशन बोपाई की मौत हुई है। इसलिए उसे मुआवजा मिलना चाहिए। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अगर गुलशन बोपाई के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला तो वह आंदोलन करेंगे।

इसे भी पढ़ें – मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 1 का जियो कर्मी खंभे से गिरा, गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती, मुआवजे के लिए हुआ हंगामा

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply