Home > Crime > Kohinoor Steel ED Raid, 900 Crore Bank Loan, Jharkhand ED News : 900 करोड़ के कथित बैंक ऋण मामले में कोहिनूर स्टील पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच

Kohinoor Steel ED Raid, 900 Crore Bank Loan, Jharkhand ED News : 900 करोड़ के कथित बैंक ऋण मामले में कोहिनूर स्टील पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच

Saraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोहिनूर स्टील कंपनी के परिसर में छापेमारी की। चौका थाना क्षेत्र के खूंचीडीह में स्थित लंबे समय से बंद पड़ी कंपनी में ईडी की टीम सुबह करीब पांच बजे पहुंची। अधिकारियों ने लगभग आठ घंटे तक (Kohinoor Steel ED Raid, 900 Crore Bank Loan, Jharkhand ED News) परिसर में जांच अभियान चलाया। दोपहर करीब एक बजे जांच पूरी करने के बाद टीम वहां से रवाना हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोहिनूर स्टील कंपनी में पावर प्लांट स्थापित करने की योजना के तहत विभिन्न बैंकों से करीब 900 करोड़ रुपये का ऋण लिया गया था। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम कर्ज के रूप में लेने के बावजूद कंपनी में प्रस्तावित पावर प्लांट स्थापित नहीं किया गया। इसी मामले में सामने आई (Kohinoor Steel ED Raid, 900 Crore Bank Loan, Jharkhand ED News) शिकायत के बाद ईडी की कार्रवाई को कथित बैंक ऋण और उसके इस्तेमाल से जोड़कर देखा जा रहा है।

छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने कंपनी परिसर में स्थित कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर दस्तावेजों की जांच की। टीम ने कई कागजात खंगाले और मामले से संबंधित जानकारियां जुटाईं। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कुछ दस्तावेज अपने साथ भी ले जाए गए हैं। इसके अलावा पूरे परिसर की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई, ताकि जांच से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके।

गौरतलब है कि कोहिनूर स्टील कभी इस क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में गिनी जाती थी। हालांकि, लंबे समय से कंपनी में उत्पादन पूरी तरह बंद है। अब करीब 900 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण और पावर प्लांट स्थापित नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर ईडी की छापेमारी से यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इसे भी पढ़ें:Ranchi News: रांची में कोस्मो फर्स्ट की नई पहल, पीवीसी-मुक्त ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स से मिलेगा विनाइल ग्राफिक्स का विकल्प

फिलहाल ईडी की ओर से छापेमारी के संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच में क्या तथ्य सामने आए हैं और आगे किन लोगों या संस्थाओं की भूमिका की पड़ताल होगी, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आने वाले दिनों में जांच की प्रगति के साथ मामले से जुड़ी और जानकारियां सामने आने की संभावना है।

You may also like
Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा
सरायकेला कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में ED की एंट्री, नामजद ठेकेदार संजय डालमिया के ठिकाने पर छापेमारी
आदित्यपुर में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल+VDO
झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन, राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

Leave a Reply