Home > Jamshedpur > झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन, राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का निधन, राजद नेता मुनीर हसन ने जताया शोक

Jamshedpur : झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें – बिहार के CM नीतीश कुमार के महिला डाक्टर का हिजाब खींचने की घटना की हर तरफ निंदा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रईस रिजवी बोले – हद हो गई, अब आंदोलन होना चाहिए

मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर जमशेदपुर के राजद नेता मुनीर हसन (RJD Leader Muneer Hasan) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। (RJD Leader Muneer Hasan) उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दिवंगत माता का पार्थिव शरीर आज शाम 5:00 बजे तक उनके पैतृक निवास ढाकामोड़, बांका पहुंचेगा। इसके बाद कल सुबह सुल्तानगंज घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply