Home > Crime > Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा

Jamshedpur ED Raid: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर में बबलू जायसवाल के घर-दफ्तर समेत 3 ठिकानों पर छापा

Jamshedpur (Jharkhand) : 734 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रांची टीम ने बुधवार सुबह झारखंड और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के तहत जमशेदपुर में तीन और पश्चिम बंगाल में चार ठिकानों पर जांच की जा रही है।

जमशेदपुर में ईडी की टीम ज्ञान चंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल से जुड़े ठिकानों पर पहुंची है। उनके कार्यालय और आवास के अलावा एक अन्य स्थान पर भी जांच चल रही है। इसके साथ ही बबलू जायसवाल के अकाउंटेंट संजय पारेख और अन्य संबंधित लोगों से जुड़े ठिकानों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

फर्जी कंपनियों से इनवाइस लेने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार कोलकाता के कारोबारी शिव कुमार देवड़ा और अन्य लोगों से जुड़े लेन-देन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान कथित तौर पर यह जानकारी सामने आई कि वास्तविक सामान की आपूर्ति किए बिना ऐसी कंपनियों से इनवाइस हासिल किए गए, जिनके अस्तित्व को लेकर सवाल उठे हैं। इसे भी पढ़ें :Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में

इन इनवाइस के आधार पर कथित रूप से फर्जी जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाए जाने की जांच की जा रही है। ईडी की टीमें संबंधित परिसरों में दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और अन्य कागजात खंगाल रही हैं।

बरामदगी की आधिकारिक जानकारी नहीं

बुधवार को चल रही छापेमारी के दौरान ईडी को अब तक क्या-क्या मिला है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसी की ओर से बरामद दस्तावेज, डिजिटल उपकरण या अन्य सामग्री के संबंध में जानकारी दिए जाने की संभावना है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।

 

 

You may also like
Jamshedpur Crime: चेकिंग से भागी कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर, टायर फटने के बाद पकड़ी गई, 2 युवक और 2 युवतियां हिरासत में
Jamshedpur Speed Gun : हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद हरकत में आई ट्रैफिक पुलिस, मरीन ड्राइव पर स्पीड गन से 100 से ज्यादा वाहनों के चालान, जानें गति सीमा
Jamshedpur Advocate : जमशेदपुर की अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, 30 सितंबर को शोक में न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे वकील
वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के युवक की मौत, शव लाने में जुटा प्रशासन+VDO

Leave a Reply