Home > Crime > आदित्यपुर में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल+VDO

आदित्यपुर में युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल+VDO

Seraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में शर्मा बस्ती निवासी कुख्यात अपराधी दीपक मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले (Seraikela Crime) के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को दीपक मिश्रा पर जान से मारने की नीयत से चापड़ से हमला किया गया और फायरिंग भी की गई थी। घटना के बाद दीपक मिश्रा ने आदित्यपुर थाना में राहुल पंडित और सुजीत शर्मा के खिलाफ लिखित प्राथमिकी (Seraikela Crime) दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त राहुल पंडित, निवासी ओल्ड विद्युत नगर, को शनिवार देर रात आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान राहुल पंडित ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसका आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। वहीं, दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें – डिमना डैम में पिकनिक के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, चाकू और बीयर बोतल से हमला

हालांकि, इस पुलिस कार्रवाई पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले महीने राहुल पंडित ने दीपक मिश्रा के खिलाफ धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके अलावा, घटना से दो दिन पहले राहुल पंडित की स्कॉर्पियो गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी, जिसका आरोप दीपक मिश्रा और दीपू मिश्रा पर लगाया गया था।

आरोप है कि इसी रंजिश में राहुल पंडित ने दीपक मिश्रा के घर पर हमला कर दिया, घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, चापड़ से हमला कर उसे घायल किया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आदित्यपुर पुलिस समय रहते मामले को गंभीरता से लेती, तो इस वारदात को रोका जा सकता था।

फिलहाल राहुल पंडित सलाखों के पीछे है, लेकिन दीपक मिश्रा और दीपू मिश्रा पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि दोनों का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply