Home > Entertainment > जमशेदपुर में महिला दिवस पर ‘मिट्टी की खुशबू’ का भव्य आयोजन, मशहूर गायिका मन्नत नूर होंगी चीफ गेस्ट+VDO

जमशेदपुर में महिला दिवस पर ‘मिट्टी की खुशबू’ का भव्य आयोजन, मशहूर गायिका मन्नत नूर होंगी चीफ गेस्ट+VDO

Jamshedpur (Jharkhand ) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रम “मिट्टी की खुशबू” का आयोजन ( Jamshedpur Mannat Noor Programme) आगामी 15 मार्च को किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन यूनिटी संस्था की ओर से किया जा रहा है। संस्था की संयोजक लवली गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन (Jamshedpur Mannat Noor Programme) केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और मेहनत से अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत और प्रेरणादायी गतिविधियां शामिल होंगी।

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि देशभर में लोकप्रिय गाना “Laung Laachi” से पहचान बनाने वाली मशहूर सिंगर मन्नत नूर कार्यक्रम में बतौर सेलिब्रिटी अतिथि शिरकत करेंगी। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम को और भी खास बनाएगी।

संस्था के सदस्यों ने बताया कि “मिट्टी की खुशबू” महिलाओं की प्रतिभा, सम्मान और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित एक मंच है, जो महिला दिवस को सकारात्मक और प्रेरणादायक अंदाज में मनाने का अवसर देगा। कार्यक्रम स्थल की घोषणा जल्द ही सोशल मीडिया के माध्यम से की जाएगी। कार्यक्रम में प्रवेश पास के माध्यम से होगा, जो पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। पास एक मार्च से उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट: स्लीपर सेल सक्रिय, मुख्य संदिग्ध अर्शियान पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से लवली गिल, चंचल भाटिया, आरव सागर, जगजीत सिंह, मनीषा भुइयां, दलजीत सिंह, तुषार दास गुप्ता और जगजीत सिंह जग्गी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह आयोजन झारखंड में महिला दिवस के अवसर पर एक यादगार सांस्कृतिक उत्सव बनने की ओर अग्रसर है।

You may also like
पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO
एनआईटी जमशेदपुर में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेटों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रहा मिडलैंड माइक्रोफिन, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल का द्वितीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Leave a Reply