Home > Lifestyle > झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रहा मिडलैंड माइक्रोफिन, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

झारखंड में महिला उद्यमिता को नई दिशा दे रहा मिडलैंड माइक्रोफिन, यशोदा देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Dhanbad (Jharkhand) : झारखंड में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कंपनी माइक्रोफाइनेंस के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ने का काम ( Jharkhand Women Entrepreneurs ) कर रही है। धनबाद जिले की यशोदा देवी इसका प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं।

यशोदा देवी ने वर्ष 2024 में मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर मिट्टी के बर्तन बनाने और बेचने का व्यवसाय ( Jharkhand Women Entrepreneurs ) शुरू किया। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी पारंपरिक कला को रोजगार का जरिया बनाया। हालांकि शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

ऋण राशि का सही उपयोग करते हुए यशोदा देवी ने एक मोटर मशीन खरीदी, जिससे उनके काम की गति और उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। मशीन लगने के बाद न सिर्फ शारीरिक मेहनत कम हुई, बल्कि व्यवसाय को विस्तार देने में भी मदद मिली। अब वे पहले की तुलना में अधिक उत्पादन कर रही हैं और नियमित आय अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना रही हैं।

यशोदा देवी ने बताया कि इस वित्तीय सहायता से उनके व्यवसाय को मजबूती मिली है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियों में बेहतर सहयोग कर पा रही हैं और बच्चों की शिक्षा में भी योगदान दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें – टाटा की तनाएरा ने लॉन्च किया ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन, हर मौके पर देगा स्टाइलिश लुक

कंपनी का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उनके परिवार और समाज के समग्र विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है। मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड की यह पहल झारखंड में महिला उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हो रही है। झारखंड के धनबाद में मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड की मदद से यशोदा देवी ने स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।

You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply