Home > Jamshedpur > झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026: मानगो में मेयर पद के तीन व जुगसलाई में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज

झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026: मानगो में मेयर पद के तीन व जुगसलाई में अध्यक्ष पद का एक पर्चा खारिज

मानगो में मेयर पद के 13 व जुगसलाई में अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में, 6 फरवरी को नाम वापसी

Jamshedpur : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 को (Mango Nagar Nigam Election) लेकर नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को संपन्न हो गया। मानगो में मेयर पद के तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद हुआ है। जुगसलाई में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज हुआ है। चाकुलिया में अध्यक्ष पद किसी उम्मीदवार का नामांकन रद नहीं हुआ है। ये नामांकन दस्तावेजों में खामी पाए जाने के बाद रद किए गए हैं।  नाम वापसी की तिथि 6 फरवरी निर्धारित है। इस दिन उम्मीदवार नामांकन वापस कर सकते हैं।

मानगो (Mango Nagar Nigam Election) में मेयर पद के जिन प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हुए हैं उनमें, शबाना बानो, काकोली महतो और अनिता देवी हैं। जुगसलाई (Jugsalai Nagar Nikay Election) में अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी का आवेदन त्रुटि के कारण अस्वीकृत हुआ है।

मानगो में अब मेयर पद के लिए 13 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध घोषित किए गए। योग्य अभ्यर्थियों में सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, इंदिरा सुन्डी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन हैं।

जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए नौ उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। योग्य उम्मीदवारों में जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह हैं। चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सभी चार उम्मीदवारों के नामांकन वैध घोषित किए गए।

वार्ड स्तर पर भी कई नामांकन रद्द हुए हैं। मानगो नगर निगम के 36 वार्डों में 281 में से 6, जुगसलाई के 22 वार्डों में 97 में से 5 तथा चाकुलिया के 12 वार्डों में 42 में से 3 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त की गई। शेष सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट: स्लीपर सेल सक्रिय, मुख्य संदिग्ध अर्शियान पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

प्रशासन ने साफ किया है कि 6 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संबंधित निर्वाची अधिकारियों के कार्यालय में संपन्न होगी।नगरपालिका चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और उम्मीदवार अंतिम सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply