Home > Crime > साधु बनकर सोना दोगुना करने का झांसा, उलीडीह में जेवर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार+VDO

साधु बनकर सोना दोगुना करने का झांसा, उलीडीह में जेवर ठगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में साधु के भेष में ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। उलीडीह थाना क्षेत्र में सोने के जेवरात ठगने वाले दो आरोपियों (Jamshedpur Thugs )  को स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दोनों आरोपी इलाके की दूसरी गली में भीख मांगते घूम रहे थे, तभी लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

बताते हैं कि 17 जनवरी को सर्वोदय पथ निवासी कंचन देवी के घर तीन व्यक्ति साधु (Jamshedpur Thugs) का भेष बनाकर पहुंचे थे। उन्होंने महिला को झांसा दिया कि वे उसके सोने के जेवरात को शुद्ध कर कई गुना बढ़ा देंगे। भरोसे में लेकर उन्होंने चेन, जिउतिया और अन्य गहने एक पोटली में बांध लिए।

ठगों ने महिला से कहा कि पोटली को तब तक न खोलें, जब तक वे दूर न चले जाएं। कुछ देर बाद जब महिला ने पोटली खोली, तो उसमें ईंट-पत्थर बंधा मिला और जेवरात गायब थे। इसके बाद उलीडीह थाने में मामला दर्ज कराया गया था।

भीख मांगते पकड़े गए आरोपी

गुरुवार (5 फरवरी) को दो संदिग्ध व्यक्ति इलाके में भीख मांगते दिखे। स्थानीय लोगों ने उनके हाव-भाव और चेहरे से उन्हें पहचान लिया और पकड़कर पहले पीड़िता के पास ले गए। महिला ने भी दोनों की पहचान कर पुष्टि की कि यही लोग ठगी में शामिल थे। इसके बाद लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में महिला दिवस पर ‘मिट्टी की खुशबू’ का भव्य आयोजन, मशहूर गायिका मन्नत नूर होंगी चीफ गेस्ट+VDO

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तीसरे साथी की तलाश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह अलग-अलग इलाकों में साधु का वेश धारण कर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अंजान लोगों के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने को दें।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Jamshedpur Crime: पश्चिम बंगाल से बरामद हुआ बर्मामाइंस अगवा तीन साल का आर्यन, मुंबई में बेचने के लिए किया था अपहरण

Leave a Reply