Home > Crime > इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट: स्लीपर सेल सक्रिय, मुख्य संदिग्ध अर्शियान पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

इंटरपोल इनपुट के बाद जमशेदपुर में हाई अलर्ट: स्लीपर सेल सक्रिय, मुख्य संदिग्ध अर्शियान पर सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर

Jamshedpur (Jharkhand): लौहनगरी जमशेदपुर में संभावित आतंकी खतरे (Jamshedpur Terror Threat) को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। इंटरपोल से मिले इनपुट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड सहित जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में आतंकी हमले की आशंका जताई है। खुफिया रिपोर्ट (Jamshedpur Terror Threat) के मुताबिक, आतंकियों के स्लीपर सेल सक्रिय हो चुके हैं और शहर में शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची जा रही है।

बताते हैं कि आजाद नगर के जाकिर नगर रोड नंबर–14 निवासी अर्शियान को इस नेटवर्क का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि वह जमशेदपुर में अपना लोकल नेटवर्क तैयार कर युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहा है। उसके खिलाफ इंटरपोल की ओर से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में भी उसका नाम शामिल है।

मानगो और आजाद नगर में बढ़ी चौकसी

अर्शियान के संभावित ठिकानों को देखते हुए मानगो, आजाद नगर और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय संपर्कों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।

2017 से आतंकी नेटवर्क से जुड़ा नाम

अर्शियान और उसके भाई जीशान का नाम पहली बार साल 2017 में सामने आया था, जब ओडिशा में अलकायदा से जुड़े आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी हुई थी। उसी जांच में दोनों भाइयों के आतंकी संगठनों से संबंध उजागर हुए थे। जीशान को बाद में सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कर दिल्ली लाया गया और 9 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जेल में बंद है, जबकि अर्शियान अब तक फरार है।

ड्रोन अटैक का बताया जाता है विशेषज्ञ

जांच एजेंसियों के मुताबिक, अर्शियान तकनीकी रूप से बेहद प्रशिक्षित है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उसने ड्रोन तकनीक और संभावित हमलों का प्रशिक्षण लिया था। बताया जा रहा है कि वह हिंदी, अंग्रेजी और अरबी भाषाओं में दक्ष है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग करने वाले अर्शियान के अलकायदा और आईएसआईएस जैसे संगठनों से संपर्क की भी आशंका है।

इसे भी पढ़ें – शब-ए-बारात पर मानगो में इमाम महदी की विलादत का जश्न, शिया जामा मस्जिद में गूंजे कसीदे

केंद्रीय एजेंसियां सतर्क

सीबीआई और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही हैं। एजेंसियों का मानना है कि 26 जनवरी और अन्य राष्ट्रीय अवसरों से पहले आतंकी नेटवर्क किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकता है। इसी कारण पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

You may also like
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Police Durga Puja Security : दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट जमशेदपुर पुलिस, एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंटों का किया औचक निरीक्षण
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट

Leave a Reply