Home > Jamshedpur > पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO

पीएम मातृ वंदना योजना: विशेष अभियान में झारखंड देश में प्रथम, सरायकेला-खरसावां राज्य में दूसरे स्थान पर+VDO

Seraikela (Jharkhand) : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के तहत 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलाए गए विशेष पंजीकरण अभियान में झारखंड ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह और उप विकास आयुक्त के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान जिले को 1,202 लाभुकों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन बेहतर समन्वय और लगातार निगरानी के कारण 2,065 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का पंजीकरण किया गया। यह निर्धारित लक्ष्य का 171 प्रतिशत है, जिसके आधार पर जिले को राज्य में दूसरा स्थान मिला।

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता जिला प्रशासन, विभागीय अधिकारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और आम लोगों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण योजना है तथा प्रत्येक पात्र महिला तक इसका लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष अभियान की सफलता को नियमित पंजीकरण प्रक्रिया में भी बनाए रखा जाए। साथ ही पात्र महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर योजना का लाभ दिलाने और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाने पर भी जोर दिया।

इसे भी पढ़ें – SIR-2026 अभियान: पूर्वी सिंहभूम के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन तेज

उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं तथा अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के संयुक्त प्रयासों से ही सरायकेला-खरसावां जिले ने राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

You may also like
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका
एससीओ बैठक के दौरान ईरान और बेलारूस के विदेश मंत्रियों की अहम वार्ता, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार

Leave a Reply