Home > Jamshedpur > एनआईटी जमशेदपुर में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेटों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

एनआईटी जमशेदपुर में एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, कैडेटों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Jamshedpur (Jharkhand) : 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से एनआईटी जमशेदपुर कैंपस में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-3 का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन (Jamshedpur NCC Programme) हो गया। समापन समारोह में एनसीसी कैडेटों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति और देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

(Jamshedpur NCC Programme) कार्यक्रम में संथाली, साउथ इंडियन, देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी, नागपुरी, गुजराती, शगुन, हिपहॉप तथा मार्शल आर्ट आधारित नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। इनमें मार्शल आर्ट पर आधारित नृत्य को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप डांस का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार उपस्थित थे। उन्होंने कैडेटों के अनुशासन, प्रतिभा और प्रदर्शन की सराहना की।

दस दिवसीय शिविर में कुल 546 कैडेटों को मैप रीडिंग, साइबर सुरक्षा, सीपीआर, सैन्य अनुशासन, शस्त्र संचालन और सैन्य जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहुजा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने जिला सिविल सर्जन कार्यालय और एनआईटी जमशेदपुर के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल प्रेम चंद झा सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई गई बकरीद, ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई नमाज़

एनआईटी जमशेदपुर में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और कैडेट सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply