Jamshedpur (Jharkhand News): जमशेदपुर में आत्महत्या के बढ़ते मामलों के बीच रविवार को मानगो पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया (Jamshedpur Suicide Attempt) । यहां एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी (Subarnarekha River) में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। लेकिन उसी समय मौके पर मौजूद एक राहगीर मकबूल अंसारी ने साहस दिखाते हुए युवती को पकड़ लिया और नदी में कूदने से रोक दिया।
राहगीर बना देवदूत
जानकारी के अनुसार, युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ चुकी थी और छलांग लगाने ही (Jamshedpur Suicide Attempt) वाली थी। तभी वहां से गुजर रहे जवाहर नगर रोड नंबर 13, मानगो निवासी मकबूल अंसारी ने तेजी से पकड़कर उसकी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की PCR वैन मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गया।
जमशेदपुर में बढ़ते आत्मघाती कदम चिंता का विषय
गौर करने वाली बात यह है कि पिछले कुछ महीनों से जमशेदपुर (Jamshedpur, Jharkhand) में आत्महत्या की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। कभी पुल से नदी में छलांग, तो कभी ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश – ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
यह स्थिति समाज और प्रशासन दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। सवाल यह है कि शहर के युवा आखिरकार जीवन से क्यों हार मान रहे हैं? क्या इसके पीछे मानसिक दबाव, पारिवारिक तनाव या रोजगार की चिंता जिम्मेदार है? समय रहते इस दिशा में ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास




