Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, समितियों ने रखी समस्याएँ

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, समितियों ने रखी समस्याएँ

Jamshedpur (Jharkhand) : दुर्गा पूजा (Jamshedpur Durga Puja) को लेकर शहर में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की ओर से सेंट्रल जोन-ए एवं सेंट्रल जोन-बी की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। दोनों बैठकों में पूजा समितियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया और बेहतर व्यवस्था की मांग रखी।

 सेंट्रल जोन-ए : बैठक में उठा ट्रैफिक जाम का मुद्दा

(Jamshedpur Durga Puja) की बैठक श्री श्री क्षेत्रीय दुर्गा पूजा समिति, आदर्श नगर, बागुन नगर में हुई। इसमें 36 पूजा समितियों के पदाधिकारी शामिल हुए।

* गोलमुरी और सिदगोडा क्षेत्र में ट्रैफिक जाम प्रमुख समस्या रही। समितियों ने आग्रह किया कि मुख्य सड़कों पर तोरण द्वार न बनाए जाएँ।

* राजस्थान फूड प्लाजा समिति ने चहारदीवारी की मरम्मत, सर्कस मैदान समिति ने अवैध अतिक्रमण, गाढ़ाबासा समिति ने डस्टबिन उपलब्ध कराने की मांग रखी।

* कई समितियों ने सलैग आपूर्ति और पेड़ों की छंटाई का मुद्दा उठाया।

सेंट्रल जोन-बी : बैठक में पुलिसिंग और सफाई की मांग

सेंट्रल जोन-बी की बैठक बंगाल क्लब पूजा समिति प्रांगण में हुई। इसमें 32 समितियों ने हिस्सा लिया।

* समितियों ने नवमी और दशमी पर भीड़ नियंत्रण व अवैध फुटपाथ विक्रेताओं पर रोक की मांग की।

* पांडे घाट पर सफाई, बेहतर लाइटिंग और क्रेन की व्यवस्था पर जोर दिया गया।

* जेएनएसी से पानी के टैंकर की आपूर्ति बढ़ाने और खराब हाई मास्क लाइट की मरम्मत की मांग उठी।

* एग्रिको समिति ने पार्किंग सुविधा की मांग की।

केंद्रीय समिति की ओर से आश्वासन

केंद्रीय समिति के महासचिव आशुतोष सिंह ने बताया कि

* जुस्को द्वारा सड़क मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है।

* मंगलवार से सभी स्थलों पर सलैग आपूर्ति की जाएगी।

* पेड़-पौधों की छंटाई जारी है और नगर आयुक्त के साथ बैठक के बाद सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नशा मुक्त शोभायात्रा का प्रयास होगा और पूजा को सात्विक एवं भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा। बैठक में संरक्षक बृजभूषण सिंह, रामबाबू सिंह, थाना प्रभारी और अन्य समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में टैंगो मोबाइल पुलिस को मिली 33 नई पल्सर बाइकें, बना नया मोबाइल बाइक दस्ता +VDO

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply