Home > Education > जमशेदपुर के हनफिया स्कूल में इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता, बच्चियों ने दिखाया ज्ञान और हुनर

जमशेदपुर के हनफिया स्कूल में इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता, बच्चियों ने दिखाया ज्ञान और हुनर

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो जवाहरनगर स्थित हनफिया स्कूल में शनिवार को हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की पैदाइश के मौके पर इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता (Jamshedpur Quiz) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 60 बालिकाओं ने हिस्सा लिया और अपने ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता (Jamshedpur Quiz ) में साहिल परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं तसलीमा कौसर दूसरे, आफरीन तीसरे, गजाला चौथे और रुमाना पांचवें स्थान पर रहीं। इसके अलावा इफत, शगुफ्ता और जैनब को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी डॉ. अफरोज शकील और मो. ताहिर हुसैन ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चियों की हौसला-अफ़जाई करते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.) की बताई शिक्षाओं पर अमल करना ही असली सफलता है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply