Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

जमशेदपुर में सरयू राय ने 1 करोड़ 96 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को कुल 1 करोड़ 96 लाख 52 हजार 226 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 1 करोड़ 55 लाख 13 हजार 20 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन तथा 41 लाख 39 हजार 206 रुपये की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। यह सभी योजनाएं विधायक निधि से स्वीकृत थीं। उद्घाटन और शिलान्यास का यह कार्यक्रम डिमना चौक के समीप आयोजित हुआ। (Jamshedpur News)

उद्घाटन की योजनाएं

सरयू राय ने जिन योजनाओं का उद्घाटन किया उनमें सड़क, नाली, पेवर्स ब्लॉक पथ, प्रवेश द्वार निर्माण, डीप बोरिंग, सामुदायिक सुविधाओं का विकास, धार्मिक स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण जैसी कई परियोजनाएं शामिल हैं। मानगो, शंकोसाई, कुंदर बस्ती, आदर्श नगर, चटाईकुली, बालीगुमा, नीलगिरी कॉलोनी, हिल व्यू कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में कुल 1,55,13,020 रुपये के कार्य पूरे हुए।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में हर तरफ सरकार की आमद का धूमधाम से मना जश्न+VDO

 शिलान्यास की योजनाएं

शिलान्यास की गई योजनाओं में सड़क निर्माण, आरसीसी नाली, कलवर्ट, पेवर्स ब्लॉक पथ, डीप बोरिंग, पानी टंकी व प्लेटफार्म सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। इन पर 41,39,206 रुपये खर्च होंगे। (Jamshedpur News)

 कार्यक्रम में रही सहभागिता

इस अवसर पर सहायक अभियंता मयंक कुमार, कनीय अभियंता सुबोध कुमार और महेश कुमार के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में सुबोध श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मस्तान सिंह, पप्पू सिंह, संतोष भगत, नीरू सिंह, मुन्ना सिंह, बिजेंद्र सिंह, ममता सिंह, लालू गौड़, विनोद राय, नित्यानंद सिन्हा, श्याम सिंह, अनिमेष सिन्हा, निसार अहमद, सुनील सिंह, सुशील सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झून्ना, फातिमा शाहीन, संजीव मुखर्जी, राजीव सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply