जमशेदपुर (झारखंड): घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव (Ghatshila By-election 2025) में अब मुकाबला और रोचक हो गया है। कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं और निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बीच इस बार भी सीधा राजनीतिक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
प्रमुख उम्मीदवारों की सूची
1. बाबू लाल सोरेन (BJP)
पता: ग्राम जिलिंगगोडा, थाना गम्हारिया, जिला सरायकेला-खरसावां
चुनाव चिन्ह: कमल
2. सोमेश चन्द्र सोरेन (JMM)
पता: घोड़ाबांधा, टेल्को वर्क्स, जमशेदपुर
चुनाव चिन्ह: तीर-कमान
3. पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी) – प्रतीक: बाल्टी
4. पार्वती हांसदा (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया – डेमोक्रेटिक) – चुनाव निशान : फलों की टोकरी
5. रामदास मुर्मू (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) – चुनाव निशान: कैंची
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Chat Puja : जमशेदपुर में सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, 27 अक्टूबर से खुलेगा घाट का प्रवेश द्वार
निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले रोचक प्रतीक
घाटशिला उपचुनाव (Ghatshila By-election 2025) में निर्दलीय उम्मीदवारों को इस बार कुछ अनोखे चुनाव निशान मिले हैं —
सेब, एयरकंडिशनर, डोली, चारपाई, गैस सिलेंडर, हरी मिर्च और बेबी वॉकर जैसे प्रतीक मतदाताओं का ध्यान खींच रहे हैं।
निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह की सूची
* नारायण सिंह – एयरकंडिशनर
* परमेश्वर टुडू – अलमारी
* बसन्त कुमार टोपनो – डोली
* मनसा राम हांसदा – गैस सिलेंडर
* मनोज कुमार सिंह – सेब
* रामकृष्ण कान्ति माहली – हरी मिर्च
* विकास हेंब्रम – चारपाई
* डॉ. श्रीलाल किस्कू – बेबी वॉकर
नामांकन और चुनाव प्रक्रिया
यह सूची रिटर्निंग ऑफिसर, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र द्वारा 24 अक्टूबर 2025 को अनुमंडल कार्यालय, घाटशिला से जारी की गई।
आदिवासी बहुल इस क्षेत्र में BJP और JMM की पारंपरिक टक्कर के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। झारखंड की राजनीति में घाटशिला उपचुनाव की अहम भूमिका राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि घाटशिला का यह उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए झारखंड की राजनीति में माहौल तय कर सकता है।




