Home > Jamshedpur > अधिवक्ताओं ने मेडिकल इंश्योरेंस का फार्म भरा है तो सरकारी पोर्टल पर तैयार करें प्रोफाइल, मंजूरी के बाद अस्पतालों में हो सकेगा इलाज

अधिवक्ताओं ने मेडिकल इंश्योरेंस का फार्म भरा है तो सरकारी पोर्टल पर तैयार करें प्रोफाइल, मंजूरी के बाद अस्पतालों में हो सकेगा इलाज

झारखंड हाईकोर्ट के सिल्वर जुबली समारोह में अधिवक्ताओं के मेडिकल इंश्योरेंस पर बड़ा अपडेट

Jamshedpur : झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय में सिल्वर जुबली समारोह (Jamshedpur Advocate News) आयोजित किया गया। इसी दौरान अधिवक्ताओं के मेडिकल इंश्योरेंस से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई।

राज्य में एडवोकेट्स वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के लगभग 15 हजार सदस्य अधिवक्ताओं को स्टेट एम्पलाइज हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया (Jamshedpur Advocate News)पूरी करने का आग्रह किया गया है।

एडवोकेट अक्षय कुमार झा, जो स्टेट बार काउंसिल के अधिवक्ता व एडवोकेट्स वेलफेयर पेंशन स्कीम के सदस्य हैं, ने बताया कि जिन अधिवक्ताओं ने मेडिकल इंश्योरेंस फॉर्म भरा है और ट्रस्टी कमेटी द्वारा जारी चार अंकों वाला सर्टिफिकेट नंबर प्राप्त किया है, वे झारखंड सरकार द्वारा संचालित पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रोफाइल तैयार करें।

इसे भी पढ़ें – रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट 2025 : जमशेदपुर में झिलमिलाएंगी प्रतिभाएं, पूनम ढिल्लो और ऋतु शिवपुरी रहेंगी मुख्य अतिथि+VDO

इसके साथ ही अपने आश्रितों के नाम भी पोर्टल पर अंकित कर अप्रूवल के लिए भेजें। अप्रूव्ड होने के बाद वे इस योजना से जुड़े पंजीकृत अस्पतालों में उपचार का लाभ उठा सकेंगे।अक्षय कुमार झा ने सभी पात्र अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्यों से की मुलाकात, अधिवक्ताओं की कल्याण राशि जल्द आवंटित करने की मांग
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद
वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर राजेश कुमार शुक्ला को मिली जीत की बधाई, अधिवक्ताओं में खुशी

Leave a Reply