Home > Jamshedpur > वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर राजेश कुमार शुक्ला को मिली जीत की बधाई, अधिवक्ताओं में खुशी

वीर कुंवर सिंह विजय दिवस पर राजेश कुमार शुक्ला को मिली जीत की बधाई, अधिवक्ताओं में खुशी

Jamshedpur (Jharkhand) : बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय दिवस के शुभ अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ में (Jharkhand State Bar Counsel) उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला को उनके चुनावी विजय के लिए अधिवक्ताओं ने (Jharkhand State Bar Counsel) बधाई दी।

गौरतलब है कि 12 मार्च 2026 को हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल सदस्य चुनाव में राजेश कुमार शुक्ला ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। उन्हें 677 वोटों का कोटा निर्धारित था, लेकिन उन्होंने उससे अधिक मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की और 14वें स्थान पर रहते हुए विजयी घोषित हुए।

उनकी इस जीत पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित कुमार चतुर्वेदी, भारत कुमार झा सहित जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता—अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, रमाशंकर पांडे, जन्मेजय सिंह, त्रिलोकी नाथ ओझा, सिद्धार्थ शंकर दुबे, संगीता शर्मा, रमेश प्रसाद, कांतानंद सोनी और दिनेश कुमार समेत कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें – बहरागोड़ा में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का बम सुरक्षित तरीके से नष्ट, सेना की कार्रवाई से टला बड़ा खतरा

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी जीत से अधिवक्ता समाज को मजबूती मिलेगी और न्यायिक व्यवस्था में सकारात्मक योगदान देखने को मिलेगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply