Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद

जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर गूंजा हर-हर महादेव, प्राची प्रदीप्ति की जीत पर अधिवक्ताओं ने दिया आशीर्वाद

Jamshedpur (Jharkhand) : श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। बार भवन के द्वितीय तल्ले पर अधिवक्ता मिथिलेश सिंह के टेबल के समीप भगवान महादेव, माता पार्वती, वीर बजरंगबली और भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

पूजा कार्यक्रम अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने अधिवक्ता हेमंत कुमार और मिथिलेश सिंह के साथ मिलकर संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं के बीच प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण किया गया।Jamshedpur Advocate News abd

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार पांडे की सुपुत्री प्राची प्रदीप्ति को भी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। प्राची प्रदीप्ति, जो झारखंड उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं, झारखंड उच्च न्यायालय एडवोकेट्स एसोसिएशन की गवर्निंग काउंसिल सदस्य के रूप में 580 मत प्राप्त कर चयनित हुई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार पांडे, विनोद कुमार मिश्रा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, केशव कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, अधिवक्ता प्रमाणिक जी, राजीव रंजन, राजेश कुमार चौधरी, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, रमन जी, ओझा जी, अंजनी झा, दीप सिंह, सुधा कुमारी, कुमारी रंजना श्रीवास्तव समेत करीब 200 से अधिक अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के बीच धार्मिक आस्था और आपसी एकता का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें – Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

जमशेदपुर जिला बार संघ में अंतिम सोमवारी पर पूजा-अर्चना हुई। अधिवक्ताओं ने प्राची प्रदीप्ति की उपलब्धि पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

You may also like
Jamshedpur Crime: बागबेड़ा की गोल्डेन ज्वेलरी चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार; 1.5 किलो चांदी के जेवरात बरामद
हाईवे स्थित होटल में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या, नौ राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप+VDO
Mango Theft : उलीडीह में पूजा करने जा रही महिला से 2.5 लाख की सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश
मानगो में एक घर की आलमारी से डेढ़ लाख का सोना गायब, पड़ोसी महिला पर एफआईआर

Leave a Reply