Home > Health > Jamshedpur: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में दाई गुट्टू के रहने वाले व्यक्ति का चूहों ने कुतर दिया शव, परिजनों पर ही फोड़ दिया ठीकरा+ वीडियो

Jamshedpur: साकची स्थित एमजीएम अस्पताल में दाई गुट्टू के रहने वाले व्यक्ति का चूहों ने कुतर दिया शव, परिजनों पर ही फोड़ दिया ठीकरा+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। इसे लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। यह शव मानगो के दाई गुट्टू के रहने वाले श्याम सिंह का है। श्याम सिंह की बुधवार को हादसे में मौत हो गई थी। शव एमजीएम अस्पताल में रखवा दिया गया था। परिजन गुरुवार को सुबह शव लेने पहुंचे तो देखा कि शव को चूहों ने कुतर दिया है। श्याम सिंह की एक टांग और अंदर का कुछ हिस्सा चूहों ने खा डाला था। इस पर हंगामा हुआ।

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि श्याम सिंह के परिजनों को समझाया गया था की शीत गृह के चेंबर में जगह नहीं है। यहां यहां शव ना रखें। जबकि श्याम सिंह के परिजनों का कहना है कि उन्हें यह नहीं बताया गया था कि यहां शव रखने पर चूहा कुतर डालेगा। उनसे सिर्फ वैसे ही मना किया गया था कि जगह नहीं है यहां शव ना रखें। शव मर्चरी में जमीन पर खुले में रखा गया था। सिविल सर्जन जांच कर मामले में कार्रवाई की बात कही है, जिन्होंने लापरवाही बरती उन पर कार्रवाई होगी।

You may also like
जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO
जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
साकची में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

Leave a Reply