Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में ट्रांसफार्मर के नीचे स्थित पंक्चर दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹50000 कीमत का सामान जला+ वीडियो

Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में ट्रांसफार्मर के नीचे स्थित पंक्चर दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, ₹50000 कीमत का सामान जला+ वीडियो

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में ट्रांसफार्मर के पास स्थित एक पंक्चर दुकान में गुरुवार को आग लग गई। यह पंक्चर दुकान मोहम्मद असलम की है। मोहम्मद असलम को जैसे ही उनकी दुकान में आग लगने की खबर मिली। वह दौड़कर मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो चुका था।

यह दुकान झोपड़ी नुमा बनाई गई थी। दुकान में रखी हवा भरने की मशीन और कई नए टायर जल गए। मोहम्मद असलम का कहना है कि कई नए टायर दूसरों के थे। अब उन्हें यह टायर वापस करने होंगे। इसी दुकान से मोहम्मद असलम अपने घर का खर्च चला रहे थे। दुकान जलने से उन्हें काफी नुकसान हो गया है।

You may also like
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर में दो फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की-जब्ती
जमशेदपुर गैंगरेप का छह घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद+VDO
मानगो में विकास कार्यों पर राजनीति से बढ़ी रुकावट, जलापूर्ति योजना को लेकर नगर निगम और विधायक आमने-सामने झारखंड

Leave a Reply