Home > Jamshedpur > साकची में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

साकची में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए मोहर्रम के मातमी जुलूस, हुसैनी मिशन ने पुलिस प्रशासन का जताया आभार

Jamshedpur (Jharkhand) : साकची क्षेत्र में मोहर्रम के सभी मातमी जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न (Jamshedpur Muharram) हो गए। हुसैनी मिशन के इमामबाड़ा से निकले जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए साकची गोलचक्कर तक (Jamshedpur Muharram)पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए, जिससे कहीं भी किसी तरह की अप्रिय घटना या जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Muharram: इमाम हुसैन की शहादत पर गम में डूबे अजादार, गूंजा हक़ का पैग़ाम

साकची थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पूरे समय जुलूस के साथ मौजूद रहे और कानून-व्यवस्था बनाए रखी। वहीं, साकची ट्रैफिक थाना प्रभारी शंकर कुमार ने अपने जवानों के साथ यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की। उनकी सक्रियता के कारण जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और शहर का ट्रैफिक भी सामान्य बना रहा।

हुसैनी मिशन के सदर मुनीर हसन एवं अन्य पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग और बेहतर समन्वय की वजह से मोहर्रम के सभी मातमी जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए।

इसे भी पढ़ें – धातकीडीह तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

गौरतलब है कि पहला मातमी जुलूस सात मोहर्रम को निकला था। दूसरा जुलूस नौ मोहर्रम की रात को आयोजित हुआ, जबकि तीसरा जुलूस दस मोहर्रम की सुबह निकला। नौ मोहर्रम का जुलूस साकची गोलचक्कर का चक्कर लगाते हुए पुनः इमामबाड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply