Home > Crime > Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर एक किशोर व छह महीने की बच्ची पर टूटा कार की रफ्तार का कहर, लोगों ने जमकर किया बवाल

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर एक किशोर व छह महीने की बच्ची पर टूटा कार की रफ्तार का कहर, लोगों ने जमकर किया बवाल

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक किशोर व 6 महीने की छोटी बच्ची को टक्कर मार दी. कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि बच्ची छिटक कर कार की विंडस्क्रीन से टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोग इस कदर आक्रोशित थे की कार पर सवार तीन युवकों को बंधक बना लिया। इसके पहले कार चालक कार खड़ी कर फरार हो गया था। लोगों ने तीनों युवकों की जमकर पिटाई की। घटना की जानकारी मिलने पर गोलमुरी पुलिस पहुंची। पुलिस युवकों को अपनी जीप पर थाने ले जाना चाहती थी। लेकिन, लोग युवकों को सौंपने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस को देखते ही लोगों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने सभी को समझा बुझा कर युवकों को किसी तरह अपनी हिरासत में लिया और जीप पर बैठा कर थाने ले गई।

इसके बाद लोगों ने कार चालक की गिरफ्तारी और युवकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। बाद में पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोलमुरी थाना प्रभारी का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। जमशेदपुर में रफ्तार का कहर टूट रहा है। रोज किसी न किसी की जान जा रही है। लेकिन, इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़कों पर तेज रफ्तार में अनियंत्रित कार और बाइक चलाई जा रही हैं।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply