Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर शहर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं (Jamshedpur Chain Snatching) को निशाना बनाकर सोने की चेन झपटने की वारदातें सामने आई हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से महिलाओं और बुजुर्गों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-1 का है। शनिवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी के गले से एक अज्ञात बदमाश ने करीब दो लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन (Jamshedpur Chain Snatching) झपट ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पैदल आया और अचानक झपट्टा मारकर चेन छीनने के बाद मौके से फरार हो गया।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Jamshedpur Chain Snatching : साकची में कल हुई थी स्नैचिंग
इससे पहले शुक्रवार को सोनारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। वहीं शुक्रवार शाम साकची थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय और जिला समाहरणालय के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी।
इसे भी पढ़ें – JPSC-JSSC भर्ती घोटालों के विरोध में भाजपा का आक्रोश मार्च, सीबीआई जांच और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग
Jamshedpur Chain Snatching : छिनतई की वजह से इलाके में सनसनी
लगातार तीसरी घटना सामने आने के बाद शहर के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और चेन स्नैचरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




