Home > Jamshedpur > जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO

जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) :झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को जमशेदपुर में कई श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। साकची स्थित जुबिली पार्क गेट गोलचक्कर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर पत्थलगड़ी की तथा शिलापट्ट स्थापित किया। (Shibu Soren Jubilee Park Roundabout)

इस दौरान झामुमो नेताओं ने घोषणा की कि अब जुबिली पार्क गोलचक्कर को (Shibu Soren Jubilee Park Roundabout) दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, गोलचक्कर के नामकरण को लेकर अब तक किसी सक्षम सरकारी प्राधिकरण की ओर से आधिकारिक घोषणा या अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

लगे ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ के नारे

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए और “दिशोम गुरु अमर रहें” तथा “जोहार शिबू सोरेन” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नेताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा दी और आदिवासियों, मूलवासियों, किसानों, मजदूरों तथा वंचित समाज के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया। (Shibu Soren Jubilee Park Roundabout)

इसी अवसर पर सोनारी में झामुमो की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विशाल प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। संथाली परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान, झामुमो, कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मौजूद शिबू सोरेन के पारिवारिक सदस्य पवन सिंह ने कहा कि गुरुजी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें गुरुजी का पुत्र जैसा स्नेह मिला और वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा झारखंड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेते हैं। (Shibu Soren Jubilee Park Roundabout)

Shibu Soren Jubilee Park Roundabout: पिछले साल चार अगस्त को हुआ था दिशोम गुरु का निधन

ज्ञात हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में श्रद्धांजलि सभाएं, माल्यार्पण और स्मृति कार्यक्रम आयोजित कर उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर झामुमो के जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन, मीडिया प्रभारी अरुण सिंह राजा, पूर्व सांसद सुमन महतो, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, राजू कर्मकार सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – शंकोसाई चेन छिनतई कांड का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार, सोने की चेन, पिस्टल और नकदी बरामद+VDO

You may also like
Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO
Jamshedpur Education : संत जेवियर्स स्कूल खासमहल में विज्ञान प्रदर्शनी, नन्हे वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई अपनी प्रतिभा
Bagbera Ganja Smuggling : बागबेड़ा में गांजा तस्करी का खुलासा, 1.428 किलो गांजा और देसी कट्टा के साथ कुख्यात बदमाश गिरफ्ता + VDO र
Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह

Leave a Reply