Home > Jamshedpur > Jamshedpur News: अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए जमशेदपुर के अधिवक्ता, लॉयर्स डिफेंस ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur News: अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए जमशेदपुर के अधिवक्ता, लॉयर्स डिफेंस ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur  : ( Jamshedpur News ) आज गुरुवार को लॉयर्स डिफेंस की पहल पर जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। अधिवक्ताओं का यह दल पूरे जिले के वकीलों के कल्याण और मंगल की कामना के साथ भगवान शिव के पवित्र धाम के दर्शन हेतु निकला।

इस पावन कार्य के लिए अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार मिश्रा और अमित कुमार को लॉयर्स डिफेंस की ओर से सम्मानित किया गया। लॉयर्स डिफेंस के अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार झा और नवीन प्रकाश ने सभी अधिवक्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tata Motors : 21 अगस्त को हाईकोर्ट में होगा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की किस्मत का फैसला

Jamshedpur News: लगा बाबा बर्फानी का जयकारा

बाबा बर्फानी की जयकारों और “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। आयोजन में श्रद्धा और समर्पण की भावना देखने को मिली, जो अधिवक्ताओं के सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।

यह यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे अधिवक्ता समाज के बीच सौहार्द और एकता की भावना भी मजबूत होती है। लॉयर्स डिफेंस द्वारा किया गया यह आयोजन झारखंड में अधिवक्ताओं के सामाजिक योगदान का एक सकारात्मक उदाहरण है।

 

You may also like
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी
Ranchi Diwali: रांची में दीपावली, छठ और काली पूजा की तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध काम के निर्देश
Jamshedpur News : जमशेदपुर में अनाथ बच्चे को मिला नया परिवार, इस साल अब तक 7 बच्चों का हुआ दत्तक ग्रहण
Jamshedpur Railway News : 26 अक्टूबर से संतरागाछी-खातिपुरा एक्सप्रेस का शुभारंभ, टाटानगर से जयपुर और खाटूश्याम जाना होगा आसान

Leave a Reply