Home > Jamshedpur > गोलमुरी केबुल बस्ती में मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, बच्चों को मिली नई प्रेरणा

गोलमुरी केबुल बस्ती में मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, बच्चों को मिली नई प्रेरणा

Jamshedpur mukhi samaj

Jamshedpur  : गोलमुरी केबुल बस्ती में मुखी समाज द्वारा रविवार को भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह (Jamshedpur Pratibha Samman) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार शामिल हुए।

मीडिया से बातचीत में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि मुखी समाज वर्ष 2013 से लगातार प्रतिभाओं को सम्मानित (Jamshedpur Pratibha Samman) करता आ रहा है और यह उनका 12वां वर्ष है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेरणा का संचार करते हैं और बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

घाटशिला उपचुनाव 2025 : कमल हुआ फीका, जेएमएम का दबदबा कायम – चंपई का भविष्य दांव पर

उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग जीवन में संघर्ष का सामना कर रहा है, लेकिन असफलता से डरने की जरूरत नहीं है। “आज के बच्चे छोटी असफलता में निराश हो जाते हैं, लेकिन हम कहना चाहते हैं कि हिम्मत न हारें। ईश्वर ने जीवन दिया है, इसलिए संघर्ष करते हुए आगे बढ़ना चाहिए—सफलता अवश्य मिलेगी,” उन्होंने कहा।

मुखी समाज के सचिव गुरुचरण मुखी ने बताया कि समाज 2013 से बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित कर रहा है। इस वर्ष भी पढ़ाई, खेलकूद, चिकित्सा, इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया है, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, स्टेट व नेशनल स्तर के खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि समाज का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

 

You may also like
Adityapur Firing : आदित्यपुर में डॉक्टर ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली, TMH में हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में हुई फायरिंग
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर