Home > Health > जमशेदपुर में JIMS–SIMS की नई साझेदारी, खुला इनफॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक, झारखंड के मरीजों को मिलेगा सुपरस्पेशियलिटी इलाज

जमशेदपुर में JIMS–SIMS की नई साझेदारी, खुला इनफॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक, झारखंड के मरीजों को मिलेगा सुपरस्पेशियलिटी इलाज

Jamshedpur SimS Hospital

Jamshedpur : पूर्वी भारत में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने के उद्देश्य से JIMS हॉस्पिटल और SIMS हॉस्पिटल (Jamshedpur Medical Institution) ने रविवार को अपनी अहम साझेदारी की घोषणा की। इसी अवसर पर शहर में JIMS Information Centre और Outreach Clinic का भव्य उद्घाटन किया गया।

विशेष रूप से, JIMS अस्पताल आयुष्मान भारत कार्ड के तहत इलाज उपलब्ध कराएगा, जिससे झारखंड के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं (Jamshedpur Medical Institution) आसानी से मिल सकेंगी।

इसे भी पढ़ें – रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवॉर्ड नाइट 2025 : जमशेदपुर में झिलमिलाएंगी प्रतिभाएं, पूनम ढिल्लो और ऋतु शिवपुरी रहेंगी मुख्य अतिथि+VDO

उद्घाटन समारोह में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में JIMS के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, SIMS हॉस्पिटल के प्रोपराइटर रहमत सईद खान और जमशेदपुर के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एन. के. दास भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत एक बड़े मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थ कैंप से हुई, जिसमें नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया।

JIMS Information Centre की शुरुआत से अब झारखंड के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुपरस्पेशियलिटी डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा मिलेगी। डॉक्टर समय–समय पर जमशेदपुर पहुंचकर मरीजों की जांच करेंगे, जिससे बेहतर और समय पर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

JIMS के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड में इस सेंटर की स्थापना गर्व की बात है। इससे राज्य के मरीजों को 26 से अधिक सुपरस्पेशियलिटी सेवाओं तक सीधी और सुलभ पहुँच मिलेगी।

कोलकाता के बजबज स्थित JIMS हॉस्पिटल एक NABH-मान्यता प्राप्त मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है, जिसमें 300+ विशेषज्ञ डॉक्टर, आधुनिक जांच सुविधाएँ और सामुदायिक सेवाएँ उपलब्ध हैं।

JIMS और SIMS की नई साझेदारी झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देगी और मरीजों को अपने शहर में ही विश्वस्तरीय उपचार का भरोसा प्रदान करेगी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply