Home > Education > पोटका में मिलेगा उच्च शिक्षा का नया आयाम, 35 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास+ VDO

पोटका में मिलेगा उच्च शिक्षा का नया आयाम, 35 करोड़ से बनेगा डिग्री कॉलेज, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास+ VDO

Potka Degree College a

Jamshedpur : पोटका (Potka) प्रखंड की खड़ियासाई पंचायत में रविवार को ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले डिग्री कॉलेज (Potka Degree College) का शिलान्यास किया। लंबे समय से प्रतीक्षित यह परियोजना स्थानीय छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।

(Potka Degree College) शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में JIMS–SIMS की नई साझेदारी, खुला इनफॉर्मेशन सेंटर और आउटरीच क्लिनिक, झारखंड के मरीजों को मिलेगा सुपरस्पेशियलिटी इलाज

आजादी के बाद से पोटका में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं था, जिस कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर या घाटशिला जाना पड़ता था। इससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती थी, बल्कि कई छात्र-छात्राएं दूरी के कारण आगे की पढ़ाई भी नहीं कर पाते थे।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ने बीते छह वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में कई सराहनीय कदम उठाए हैं। पोटका में बनने वाला यह डिग्री कॉलेज न केवल युवाओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध कराएगा, बल्कि पोटका को शिक्षा के मानचित्र पर एक नई पहचान देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज बनने से क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और यह परियोजना पोटका के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

 

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply