Home > Jamshedpur > Jamshedpur: ह्यूमन वेलफेयर ने एमजीएम में पर्यावरण दिवस पर पौधा बांटा

Jamshedpur: ह्यूमन वेलफेयर ने एमजीएम में पर्यावरण दिवस पर पौधा बांटा

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की टीम ने एमजीएम के गाइनी वार्ड की माताओं को पौधे बांटे। मुख्य अतिथि डीएसपी क्राइम कंट्रोल रूम अंजनी कुमार तिवारी और सब इंस्पेक्टर अंशु कुमार ने अपने हाथों से नव जनित शिशुओं की माताओं को 50 पौधे दिए और कहा कि जिस प्रकार मां अपने बच्चे की परवरिश करती है, उसी प्रकार वो इस छोटे पौधे को भी अपने घर के आंगन में सींच कर बड़ा करे। ताकि, वो हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखे और सभी जीव जंतुओं को ऑक्सीजन गैस प्रदान कर पाए। मुख्य अतिथि ने कहा कि धरती पर बढ़ रहे तापमान को देखते हुए ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट का ये कदम काफी सराहनीय है। इससे हम अपने आस पास के पर्यावरण में निश्चित रूप से बदलाव ला सकते हैं और जीवन को आसान बना सकते हैं। इसके बाद एमजीएम में रह रहे मरीज के अभिभावकों के बीच डीएसपी अंजनी कुमारी तिवारी व महिला विंग की सक्रिय सदस्य बिलकीस परवीन ने अपने हाथों से 500 लोगों में भोजन वितरण भी किया। इस अवसर पर ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, मानगो नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान, डॉक्टर ताहिर हुसैन, जीशान अहमद, हाजी अयूब अली, रिजवानुज जमा, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, नादिर खान, मोहम्मद शेरू, अमर नाथ, नूर आलम, महिला विंग की सक्रिय सदस्य बिलकीस परवीन, मोहम्मद जमशेद अली खास तौर से मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply