Home > Jamshedpur > Jamshedpur: टाटा स्टील जू ने सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए नए बाड़ों का किया उद्घाटन

Jamshedpur: टाटा स्टील जू ने सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए नए बाड़ों का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में विश्व पर्यावरण दिवस पर सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए दो नए बाड़े शामिल किए गए हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार तेंदुए का बाड़ा 1200 वर्ग मीटर का बनाया गया है। जबकि, लकड़बग्घे का बाड़ा 100 वर्ग मीटर का है। बाड़ों का उद्घाटन झारखंड सरकार के क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक रवि रंजन और टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट और टाटा स्टील जूलॉजिकल सोसाइटी (टीएसजेडएस) के चेयरमैन चाणक्य चौधरी, टीएसजेडएस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, टीएसजेडएस के मानद सचिव कैप्टन अमिताभ और टीएसजेडएस के उप निदेशक नईम अख्तर आदि ने किया। गणमान्य लोगों ने हाइना के नए बाड़े के पास लगभग 20 देशी पौधों की प्रजातियों के पौधे भी लगाए। इस अवसर पर, स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों के लिए “आर्ट इन नेचर” नामक एक चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जो इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता” पर आधारित थी। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के कुल 126 छात्रों ने हिस्सा लिया। टीएसजेडीएस अपने मुख्य लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में मेहमानों के लिए चिड़ियाघर को बेहतर और आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां विश्व स्तरीय बाड़े और साइनेज बनाने पर विचार चल रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply