Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर

जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर

Jamshedpur (Jharkhand) : लगातार बारिश के बीच जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों के जलस्तर पर प्रशासन (Jamshedpur Flood) की नजर बनी हुई है। फ्लड सेल की ओर से सोमवार रात 8 बजे जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह (Jamshedpur Flood ) रहा है, जबकि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर मानगो ब्रिज के पास 120.80 मीटर दर्ज किया गया। यहां नदी का खतरे का निशान 121.50 मीटर है। इस तरह स्वर्णरेखा का जलस्तर खतरे के निशान से 0.70 मीटर नीचे है। नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर बताया गया है।

वहीं, खरकई नदी का जलस्तर आदित्यपुर ब्रिज के पास 130.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां खतरे का निशान 129.00 मीटर है। यानी खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि नदी के जलस्तर में गिरावट का रुख दर्ज किया गया है।

फ्लड सेल की रिपोर्ट के अनुसार मानगो ब्रिज स्थित स्वर्णरेखा और आदित्यपुर ब्रिज स्थित खरकई नदी के जलस्तर के आंकड़े केंद्रीय जल आयोग (CWC) के जमशेदपुर गेज स्टेशन से लिए गए हैं। संबंधित कार्यपालक अभियंताओं से टेलीफोन पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भी आंकड़े तैयार किए गए हैं।

प्रशासन की ओर से दोनों नदियों के जलस्तर और उनके रुख पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। खासकर खरकई नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण नदी किनारे और निचले इलाकों में सतर्कता जरूरी है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी

You may also like
Kolkata Durga Puja Accident : कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत और 25 घायल
Jamshedpur News : जमशेदपुर में राशन वितरण में लापरवाही पर चार बीएसओ को शो-कॉज, संवेदकों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
Jamshedpur Crime : परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, 15.76 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
Jamshedpur Tata Steel : टाटा स्टील की कैंटीन में नाश्ते के लिए कतारों में लगे कर्मचारी, जानिए कैसे संभाली गई स्थिति

Leave a Reply