Home > Crime > मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, SIR के बहाने फ्लैट में घुसे थे बदमाश

मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, SIR के बहाने फ्लैट में घुसे थे बदमाश

Jamshedpur (Jharkhand) : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 स्थित श्री कृष्णा उद्यान में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट (Mango Loot)करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

गौरतलब है कि एक महिला समेत तीन बदमाश फ्लैट में घुसे और वहां मौजूद लीलावती अम्मा को अपने कब्जे में ले लिया। आरोप है कि बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक उन्हें फ्लैट में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और धमकाकर गले से सोने की चेन तथा कान की बालियां उतरवा (Mango Loot) ली गईं।

लूटपाट के बाद बदमाशों ने महिला को फ्लैट की बालकनी में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। बालकनी में कैद लीलावती अम्मा ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बालकनी से बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलने के बाद मानगो थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा सकती है।

घटना के बाद श्री कृष्णा उद्यान और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर

You may also like
बहरागोड़ा में आसमान से पैराशूट के सहारे गिरा वैज्ञानिक उपकरण, बंगाल से है कनेक्शन
डुमरिया में 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का आज उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे लोकार्पण
जमशेदपुर में खतरनाक स्तर से नीचे स्वर्णरेखा, खरकई नदी खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर
जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी

Leave a Reply