Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी

जमशेदपुर जिला बार संघ में रक्षा सूत्र का अनूठा पल, अधिवक्ता दीपा सिंह ने पांचवीं बार अक्षय कुमार झा को बांधी राखी

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ परिसर में शनिवार, 29 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर भावनात्मक और आत्मीय माहौल देखने को‌ (Jamshedpur Advocate News) मिला। अधिवक्ता दीपा सिंह ने लगातार पांचवें वर्ष वरीय अधिवक्ता एवं पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार झा को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा निभाई।

इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने अधिवक्ता दीपा सिंह और उनके पूरे परिवार को हृदय से आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि लगातार पांच वर्षों से इस आत्मीय परंपरा को निभाना उनके लिए बेहद भावुक और हृदय को प्रफुल्लित करने वाला क्षण (Jamshedpur Advocate News) है।

अधिवक्ता अक्षय कुमार झा पूर्व में लगातार पांच बार जिला बार संघ की कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे स्टेट बार काउंसिल द्वारा मनोनीत पेंशन कमेटी के सदस्य भी हैं। वे अधिवक्ताओं के कल्याण और उनके हितों से जुड़े कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं।

इसे भी पढ़ें – टेल्को में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद

इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता दीपा सिंह, सुधा सिंह, कावेरी पांडेय समेत सभी छोटी बहनों को आशीर्वाद दिया। जिला बार संघ में आयोजित यह आत्मीय कार्यक्रम अधिवक्ताओं के बीच भाई-बहन के स्नेह और आपसी संबंधों की मिसाल बन गया।

You may also like
टेल्को में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद
निखार सबलोक हत्याकांड: पूछताछ के दौरान अशोक सिंह राघव की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
देवघर में इंटीरियो बाय गोदरेज का पहला एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू, झारखंड में 8 और आउटलेट खोलने की तैयारी
Jamshedpur News: सरयू राय ने पूछा- शिक्षा पर खर्च हो रहे पैसे का मिल रहा है परिणाम? 6 सितंबर के सेमिनार में उठेंगे कई बड़े सवाल

Leave a Reply