Home > Crime > Suspicious Death Jamshedpur : सरायकेला की महिला संदिग्ध रूप से जली, एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Suspicious Death Jamshedpur : सरायकेला की महिला संदिग्ध रूप से जली, एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : (Suspicious Death Jamshedpur) सरायकेला थाना क्षेत्र के नोवाडीह की रहने वाली युवती आशा ससुराल में संदिग्ध रूप से जल गई थी। ससुराल वालों का कहना है कि वह जब किचन में खाना बना रही थी। तभी उसे आग लग गई और वह जल गई। जबकि मायके वाले आरोप लगा रहे हैं कि मामला संदिग्ध है। पुलिस मामले की जांच करे। संदिग्ध रूप से जली महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Suspicious Death Jamshedpur)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Bolero Theft : एनएच 33 स्थित महिंद्रा शोरूम से कैसे उड़ा ले गए बोलेरो, चोरी की कहानी सुन दंग रह गई पुलिस+VDO

Suspicious Death Jamshedpur : इसी साल जनवरी में हुआ था आशा का विवाह

आशा ने जनवरी इसी साल जनवरी में आदित्यपुर के युवक के साथ प्रेम विवाह किया था। मायके वालों का कहना है कि शादी के 1 महीने बाद ही पति-पत्नी में विवाद हुआ था और आशा मायके आ गई थी। लेकिन, उसका पति फिर उसे बुला ले गया था।

सुंदर नगर में सड़क हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल सुंदर नगर में हादसे में घायल व्यक्ति

सुंदर नगर में फल बेचने वाला एक व्यक्ति जमाल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। शनिवार की सुबह उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जमाल अंसारी के सर और सीने में गंभीर चोट आई है। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल गए। जहां से जमाल को एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया। एमजीएम अस्पताल में जमाल का इलाज हुआ। एमजीएम अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। जमाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Road Accident : जमशेदपुर में टाटानगर स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, सोपोडेरा के मोंटी की मौत, दोस्त घायल
Jamshedpur Illegal Weapon Arrest : जमशेदपुर के कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और गोली बरामद
Birsanagar Theft Case ; बिरसानगर में मिठाई दुकान और जिम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Jamshedpur Crime: राहुल बच्चा हत्याकांड का बदला लेने की साजिश का खुलासा, दो संदिग्ध हिरासत में; हथियार बरामद+VDO

Leave a Reply